फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव: बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र हैं करोड़पति, मजदूर हैं आसपा प्रत्याशी चांद बाबू

Thu, 24 Oct 2024 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र करोड़पति हैं। आसपा प्रत्याशी चांद बाबू मजदूर हैं, उनकी पत्नी नगर निगम में चपरासी हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार व चांद बाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ सीट से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को नामांकन कराया। शपथ पत्र में उन्होंने बताया कि वह कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाॅक के दरियापुर निटर्रा के रहने वाले हैं। आय का साधन पेंशन व कृषि भूमि है। आवास विकास योजना संख्या तीन कल्याणपुर में उनका डेढ़ करोड़ का एक मकान है। हाथ में एक लाख व पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। इसके अलावा एक बाइक व कार भी है, जिसकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपये है।

विज्ञापन


प्रत्याशी के पास 50 ग्राम , पत्नी के पास 100 ग्राम सोना व एक किलो चांदी के जेवर हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चांद बाबू हमीरपुर के पूर्वी तरौस मौदहा निवासी हैं। पेशे से मजदूर हैं, जबकि पत्नी नगर निगम में चपरासी हैं। प्रत्याशी के पास कुछ भी स्वार्जित संपत्ति नहीं है। पत्नी के पास एक कार व एक स्कूटी है। जेवरों के नाम पर पांच लाख का मंगलसूत्र व अंगूठी है। पत्नी व पत्नी के हाथ में कुल नकदी डेढ़-डेढ़ लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें