फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन का रीडेवलपमेंट प्लान, सात कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 06 Nov 2022 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को रीडेवलप करने में सात कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। शनिवार को ऑनलाइन टेंडर खोले गए हैं। बता दें कि सेंट्रल स्टेशन को 667 करोड़ रुपये से विश्वस्तरीय बनाया जाना है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सेंट्रल स्टेशन को स्टेशन रीडेवलपमेंट प्लान के तहत विकसित करने के लिए सात कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। शनिवार को ऑनलाइन टेंडर खोले गए हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट एक-दो दिन में रेलवे के जोनल मुख्यालय को मिलेगी।

विज्ञापन

योजना के तहत 667 करोड़ रुपये से स्टेशन को तीन साल में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला बनाया जाना है। इस योजना के तहत भोपाल के हबीबगंज स्टेशन को सबसे पहले विकसित किया जा चुका है। रीडेवलपमेंट प्लान के तहत सेंट्रल के सिटी साइड में भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। इसके ऊपर थ्री स्टार सुविधाओं वाला होटल होगा।
इसी बहुउद्देश्यीय इमारत में शॉपिंग मॉल होगा। कानपुर सेंट्रल पर प्लेटफार्मों की संख्या 10 से बढ़ाकर 13 कर दी जाएगी। घंटाघर से आने वाले वाहन सीधे पोर्टिको में जाकर सवारियों को उतारेंगे और आगे चलकर हैरिसगंज पुल के सामने के गेट से बाहर निकलेंगे। इसमें एक ही बिल्डिंग में आरक्षण केंद्र, जनरल टिकटघर सिटी साइड में बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि टेंडर ऑनलाइन खुले हैं। एक-दो दिन में रेलवे बोर्ड से इसकी विस्तृत जानकारी जोनल मुख्यालय को आ जाएगी। इसके बाद स्टेशन को रीडेवलप करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें