इसे लेकर फायर स्टेशन का निर्माण शुरू किया गया था। फायर स्टेशन में अग्निशमन वाहन, अग्निशमन अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों ने नवनिर्मित फायर स्टेशन की कमान संभाली है। अधिकारियों के अनुसार फायर स्टेशन से खासकर किदवई नगर और जूही थाना क्षेत्र की करीब पांच लाख की आबादी को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जल्द ही नए सिरे से परिसीमन करके ओ-ब्लाक सब्जी मंडी स्थित इस फायर स्टेशन का कार्यक्षेत्र बढ़ा दिया जाएगा।
कार्य क्षेत्र बढ़ने से मिलेगा इन मोहल्लों को फायदा
किदवईनगर फायर स्टेशन का कार्यक्षेत्र बढ़ने पर बाबूपुरवा, बर्रा, कर्रही, विश्वबैंक, जरौली प्रथम, द्वितीय, वाई-ब्लाक, के-ब्लाक, उस्मानपुर, एच-ब्लाक किदवई नगर, नौबस्ता, यशोदा नगर, पशुपति नगर, गोविंद नगर समेत पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। फायर स्टेशन परिसर में कर्मचारियों के रहने को आवास भी बने हैं। हालांकि, अभी फायर स्टेशन का खुद का ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है, जिससे मोटर नहीं चल पा रही है। इससे आवास में रहने वाले कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एक नजर में किदवई नगर अग्नि शमन केंद्र की क्षमता
- अग्निशमन अधिकारी द्वितीय (एफएसओ) 01
- लीडिंग फायर मैन 02
- चालक 02
- फायर मैन 13
- दमकल वाहन 01
- एंबुलेंस 01
- पानी की टंकी 01 (45 सौ लीटर)
- मोटर फायर इंजन 01
किदवई नगर फायर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यहां पर एक गाड़ी और दो थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। जल्द ही कार्यक्षेत्र बढ़ाने के साथ ही अग्निशमन वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। - एमपी सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी