फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय निषाद बोले- फूलन की हत्या की हो सीबीआई जांच, उनकी मां दो जून की रोटी को रहीं तरस

Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी हत्या के समय सपा से सांसद थीं। निषाद समाज को यह मलाल है कि फूलन देवी की संपत्ति को हड़प लिया गया। उनकी मां दो जून की रोटी के लिए तरस रही हैं।
विज्ञापन
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनकी संपत्ति माता-पिता को मिले। यह बात निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने गुरुवार को कहीं।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी हत्या के समय सपा से सांसद थीं। निषाद समाज को यह मलाल है कि फूलन देवी की संपत्ति को हड़प लिया गया। उनकी मां दो जून की रोटी के लिए तरस रही हैं।

जिन अधिकारियों और राजनेताओं ने फूलन देवी को न्याय नहीं दिलाया उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। समाजवादी सरकार ने निषादों का वोट लेकर उनको अंधेरे में रखने का काम किया है। समाज को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लड़ेगी।
विज्ञापन


बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व निषाद समाज के कल्याण, उत्थान, आरक्षण, रोजी-रोटी के मुद्दे व कार्यकर्ताओं से राजनीतिक मुकदमे वापसी करने का वादा किया था। महारैली के जरिए भाजपा को उनके वादे याद दिलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली महारैली तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश कोर कमेटी की बैठक पूरे समाज के सामने की जाएगी। समाज जो फैसला लेगा वो निषाद पार्टी को भी मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें