फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के कोच पहुंचे चित्रकूट, बच्चों को सिखाएंगे गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। देश को टोक्यो ओलंपिक में पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले सहायक कोच नीरज दुबे बृहस्पतिवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंचे। स्थानीय खेलप्रेमियों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने दृष्टिबाधित छात्राओ के बीच हॉकी की बारिकियों और अपने संस्मरण सुनाए। शुक्रवार को छोेटे बच्चों के साथ चित्रकूट पब्लिक स्कूल परिसर में हॉकी खेलने के गुण बताएंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट निवासी हॉकी कोच प्रेमशंकर शुक्ल उनके हॉकी गुरु रहे हैं। ओलंपिक में भारतीय टीम को सफलता दिलाने में प्रयागराज निवासी कोच नीरज दुबे दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। शहर के दृष्टिबाधित संस्था में दृष्टिबाधित छात्राओं के बीच अपने संस्मरण सुनाएं।
सभी ने उनकी मेहनत व सफलता पर बधाई दी। इस दौरान संस्था के शंकर लाल गुप्ता, केजी गुप्ता, पंकज अग्रवाल, कमलेश कुमार, पंकज दुबे आदि मौजूद रहे। चित्रकूट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रचित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को हॉकी कोच उनके स्कूल में छोटे बच्चों के बीच हॉकी के गुण सिखाएंगे। उनके जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें