फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर सहित दो की मौत

Thu, 02 Sep 2021 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

झांसी के पास सड़क हादसे में शाखा प्रबंधक व बाइक चालक की मौत हो गई। डॉ. अजय चौरसिया ने बताया कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में चालक के साथ वसूली करने जा रहे बैंक शाखा प्रबंधक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल शाखा प्रबंधक की सीएचसी से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मझगवां थाने के नौरंगा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार सोनी (26) आर्यावर्त बैंक की उमरिया स्थित शाखा के प्रबंधक थे। गांव के ही रिंकू राजपूत (20) के साथ गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक से दोनों लोग रिगवारा खुर्द गांव से लौट रहे थे।

बाइक रिंकू चला रहे थे। जलालपुर मार्ग पर अमूंद गांव के पास राठ की ओर से जा रहे ट्रक की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे रिंकू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉ. अजय चौरसिया ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी के पास पहुंचते ही शाखा प्रबंधक की भी मौत हो गई। डॉ. अजय चौरसिया ने बताया कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें