जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के बाहर क्षय रोग पीड़ित बच्चों के साथ खड़े अधिकारी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला क्षय रोग अस्पताल में पोषण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोग से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को सीएमओ डॉ.भगवान दास ने पोषाहार, मास्क व टी शर्ट वितरित कीं।
सीएमओ ने बच्चों से कहा कि उनके संपर्क में कोई मरीज आता है, जिसे क्षय रोग से संबंधित लक्षण हों, तो उन्हें जागरूक करें व जानकारी दें। बताया कि इलाज के दौरान प्रत्येक क्षय रोगी को प्रतिमाह 500 रुपये उनके खाते में दिया जाता है।
जिससे मरीज अपने इलाज के साथ-साथ अपने पोषण का भी ख्याल रखे। यहां ठीक हो चुके तीन बच्चों का चयन टीबी चैंपियन के रूप में किया गया।
उनसे कहा गया कि वह क्षय रोग से संबंधित शिविर, बैठक में जाकर अपनी बात या अपनी बीमारी एवं इलाज से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने क्षय रोग के लक्षण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. उमेश चंद्र भटेले, डॉ. सोहम प्रकाश गुप्ता, कंचन तिवारी, योगेंद्र सिंह, आलोक कुमार, अनिल कुमार, मु.अनस सुलेमान, साक्षी तिवारी, अर्जुन अवस्थी, राज बहादुर, अवधेश कुमार उपस्थित रहेे। एनजीओ टीआई, अहाना एवं विहान ने 5-5 क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लिया।