फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में सड़क हादसा: बेकाबू कार पलटी, एक की मौत, चालक घायल

Wed, 20 Oct 2021 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
चन्द्रभान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कैसत के समीप हाईवे पर मृत पड़े सांड़ को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है। हादसे में चौकीदार चन्द्रभान उर्फ पप्पू कठेरिया (55) पुत्र हजारी लाल निवासी कैस्त की घटनास्थल पर मौत हो गई।

जबकि कार चला रहे ड्राइवर देवेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र कृष्ण कुमार पाण्डेय निवासी गुलाबबाडी जसवंतनगर बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया। बाद में उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतक चन्द्रभान के एक पुत्र रामू कठेरिया (28) है जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें