तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक कमल चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उधर, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश और चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि नाकाबंदी कर दी गई है।
जल्द ही ट्रक बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। अफसरों के आश्वासन पर बमुश्किल परिजन शांत हुए। कमल विवाहित था। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। अजय व प्रमोद अविवाहित थे। ये तीनों केन नदी से बाइक पर बालू की बोरियां ढोकर शहर में बेचने का काम करते थे।