चकेरी थाना प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है। अमित गुरुवार रात को शराब पीकर घर आया था। इस दौरान पत्नी से फोन पर बात की, तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बीच हुई किसी बात को लेकर अमित तनाव में आया।
इसके बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्हें शव लटकता मिला। परिजन उसे हैलट ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चकेरी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी। प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पत्नी से चल रही थी अनबन
मृतक अमित के परिजन और उनके ससुराल के लोग कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं थे। लेकिन पुलिस की प्राथमिक पूछताछ और जांच के मुताबिक अमित ने लव मैरिज की थी। परिजन इसके खिलाफ थे, लेकिन अमित के शराब पीने और नौकरी नहीं करने के चलते दोनों में अनबन होने लगी थी।