फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: रिटायर डिप्टी SP के बेटे ने लगाई फांसी, दो साल पहले हुआ प्रेम विवाह, पत्नी से चल रही थी अनबन

Fri, 13 Jan 2023 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी थाना क्षेत्र में रिटायर डिप्टी एसपी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का दो साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। गुरुवार देर रात युवक की फोन पर पत्नी से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में गांधी ग्राम निवासी रिटायर डिप्टी एसपी के बेटे ने गुरूवार रात घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसने दो साल पहले घर के पास की युवती से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व उसकी पत्नी से रात फोन पर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन

मामले में चकेरी पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस परिजन और मृतक की पत्नी के मायके वालों से पूछताछ कर मौत का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर डिप्टी एसपी अनिल सिंह के बेटे अमित सिंह (36) ने करीब दो साल पहले इलाके की युवती मेधा से लव मैरिज की थी। मेधा वर्तमान में नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। वहीं, अमित सिंह घर पर ही थे।

विज्ञापन

चकेरी थाना प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है। अमित गुरुवार रात को शराब पीकर घर आया था। इस दौरान पत्नी से फोन पर बात की, तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बीच हुई किसी  बात को लेकर अमित तनाव में आया।

इसके बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्हें शव लटकता मिला। परिजन उसे हैलट ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चकेरी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी। प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

पत्नी से चल रही थी अनबन
मृतक अमित के परिजन और उनके ससुराल के लोग कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं थे। लेकिन पुलिस की प्राथमिक पूछताछ और जांच के मुताबिक अमित ने लव मैरिज की थी। परिजन इसके खिलाफ थे, लेकिन अमित के शराब पीने और नौकरी नहीं करने के चलते दोनों में अनबन होने लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें