पुखरायां। नगरपालिका अध्यक्ष की ओर से अवैध कब्जा करने के मामले में जुर्माने के 25 लाख रुपये न जमा करने पर अब आरसी जारी करने की संस्तुति की गई है। नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा किया था।
जिसमें 25 लाख रुपये जुर्माना का नोटिस जारी किया गया था। बाद में अवैध कब्जे को गिरा कर पालिका ने अपना कब्जा कर लिया। वहीं जुर्माना की भरपाई न करने पर वसूली के लिए आरसी जारी करने की संस्तुति की गई है। (संवाद)