फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की भाभी व करीबी को मेट बनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मालतीपुर ग्राम पंचायत में महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान की भाभी व गांव की अन्य महिला को मनरेगा मेट बनाया गया है। इससे नाराज समूह की अन्य महिलाओं ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ललिता, सदस्य प्रीती, रेखा, तारा, पप्पी देवी, राखी तथा नई किरन स्वयं सहायता समूह की सदस्य बबली व नीलम गुरुवार को झींझक ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। सभी ने प्रभारी बीडीओ प्रजेश कश्यप व बीएमएम सुशील निगम व रवि यादव से मिलकर प्रधान सुमित नरायन की भाभी आशा व करीबी पूजा देवी का मेट पद पर चयन करने पर विरोध जताते हुए हंगामा किया।
समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से उनकी भाभी व करीबी को मनरेगा में मेट बनाया गया है। अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई, जो गलत है। कहा कि अगर मेट पद पर नए सिरे से चयन न किया तो वह सभी उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगी। प्रभारी बीडीओ प्रजेश कश्यप ने समूह की महिलाओं को समझाकर शांत कराया। बताया कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें