फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार, 16 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। सिंचाई खंड दिबियापुर से दो नए पुल व तीन जर्जर पुलों के नए निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। 16 करोड़ रुपये से बनने से वाले पुलों की स्वीकृति के लिए शासन में प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री व सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल ने सिंचाई खंड दिबियापुर के क्षेत्र में पड़ने वाले देवकीपुरवा, भारत सिंह का पुरवा गांव के सामने नहर पर नए पुल निर्माण व अमौली ठकुरान व सिठमरा के जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल निर्माण के लिए विभाग को पत्र लिखा था।
वहीं झींझक नहर के जर्जर पुल निर्माण के लिए रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार व युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर पुल निर्माण की मांग की थी। जिस पर सिंचाई विभाग ने तीन जर्जर व दो नए पुलों के निर्माण का लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

जेई सिंचाई अरविंद कुमार ने बताया कि दो नए व तीन जर्जर पुलों का निर्माण कराने के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें