फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से पत्नी ने किया मना, विवाद के बाद मजदूर ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
तौफीक की मौत पर गमगीन बैठे परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के कोरौवा गांव में ईंट-भट्ठा श्रमिक ने पत्नी से विवाद के बाद गांव के बाहर पेड़ में फंदा डाल फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोरौवा निवासी तौफीक अहमद (38) ईंट भट्ठा श्रमिक था। शराब पीने को लेकर पत्नी नरगिस से उसका आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार शाम को पत्नी से विवाद के बाद तौफीक घर से निकल गया।
घर नहीं लौटने पर शनिवार सुबह परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। गांव के बाहर लगे पेड़ में गमछे के फंदे से शव लटका मिला। इस पर पत्नी नरगिस, पुत्र फरमान (9), अरमान (7), मुबारक (4), जुमराती (2) बिलखने लगे।
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में शराब पीकर आने पर पति ने कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया की मृतक की पत्नी की सूचना पर सूचना दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें