फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की वजह से टली प्रियंका की रैली: रेलवे ने 19 दिसंबर के लिए कांग्रेसियों को नहीं दिया रेलवे मैदान

Fri, 03 Dec 2021 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पीएम मोदी की रैली के चलते प्रियंका गांधी को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी। रेलवे ने सुरक्षा कारणों के चलते कांग्रेसियों को रेलवे ग्राउंड देने से मना कर दिया। अब प्रियंका की रैली पीएम मोदी की रैली के बाद ही होना तय हुआ है।
विज्ञापन
पीएम मोदी एवं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के निरालानगर स्थित रेलवे मैदान पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए 19 दिसंबर को यहां प्रस्तावित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम टाल दिया गया। दरअसल, कांग्रेस पार्टी इसी मैदान पर प्रियंका की रैली कराने की तैयारी में थी, लेकिन रेलवे ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही कांग्रेस के प्रभारी रोहित चौधरी और दक्षिण इकाई के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित रेलवे प्रशासन के पास निरालानगर रेलवे मैदान बुक कराने पहुंचे थे। वहां पर उनसे कहा गया कि 25 को प्रधानमंत्री की रैली इसी मैदान पर होनी है। ऐसे में 10 दिन पहले से ही सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने इस स्थान पर दूसरे आयोजन करने पर रोक लगा दी है।

इसके बाद कांग्रेसियों ने प्रियंका की रैली के लिए शहर के दूसरे मैदान भी देखे, लेकिन पसंद नहीं आया। ऐसे में अब दो जनवरी को प्रियंका की रैली प्रस्तावित है। रेलवे प्रशासन को जल्द ही निरालानगर मैदान के लिए अनुमति लेने का पत्र दिया जाएगा।

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली निरालानगर रेलवे में प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे को भी जानकारी दी गई है। कांग्रेस की तरफ से अब दो जनवरी को प्रियंका गांधी की रैली के लिए मैदान मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएन मीणा, सहायक मंडल अभियंता रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें