फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 322 कॉलेजों में टीमों ने भरा 31 बिंदुओं का प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर 322 कॉलेजों में मानक के अनुरूप संसाधनों की जांच के लिए गुरुवार की सुबह अधिकारी पहुंचे। देर शाम तक जिले के सभी विद्यालयों का निरीक्षण पूरा कर लिया गया। वहीं कॉलेज परिसर के मध्य में खड़े होकर जियो लोकेशन अपलोड की गई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर जिले स्तर पर तेजी से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्यों ने परिषद की वेबसाइट पर संसाधनों की सूचना ऑनलाइन अपलोड कर दी है। इसकी हकीकत देखने के लिए जिले के राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को लगाकर सत्यापन कराया गया।
गुरुवार को डीआईओएस ने सभी 322 कॉलेजों में प्रधानाचार्यों को मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही सुबह से ही टीमों ने कॉलेजों में पहुंच कर निरीक्षण शुरू किया। टीमों ने कॉलेज में सीसीटीवी, फर्नीचर, इंटरनेट, अलमारी, चहारदीवारी, गेट, विद्युत व्यवस्था आदि की सूचनाएं एकत्र की।
विज्ञापन

वहीं परिसर से ही कॉलेज की जियो लोकेशन अपलोड कराई गई। 31 बिंदुओं के सत्यापन का प्रपत्र भरा गया। इसमें विद्यालय संबंधी सूचनाएं व बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के मानक से संबंधित जानकारी भरी गई।
विज्ञापन

डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि देर शाम तक टीमों ने सत्यापन पूरा कर लिया है। कॉलेजों की जियो लोकेशन भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें