फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: एक्सपायर होने वाला है डीएल तो बिना ट्रेनिंग के हो सकता है रिन्यू, देर करने पर करना होगा ये काम

Thu, 26 Aug 2021 10:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि यह छूट रहेगी कि जिनका डीएल एक्सपायर होने वाला है, वे बिना ट्रेनिंग के डीएल रिन्यू करा सकते हैं। डीएल एक्सपायर होने की तिथि के एक महीने बाद तक एक्सपायर नहीं माना जाता है। तब तक नवीनीकरण बिना लेट फीस के होगा।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल कराने से पहले विकास नगर स्थित रोडवेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रिफ्रेशर्स कोर्स की बाध्यता खत्म करने के बाद दोबारा सशर्त शुरू कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट मालिकों ने परिवहन विभाग में इसे बेवजह की कवायद बताकर बंद कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके चलते तत्कालीन आरटीओ संजय सिंह ने इसे बंद कर दिया था। अब रिफ्रेशर्स कोर्स के तहत तीन दिन की ट्रेनिंग दोबारा शुरू कर दी है। हैवी डीएल का नवीनीकरण कराने के लिए सिर्फ उन्हें ही ट्रेनिंग करनी होगी, जिनका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है।

आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि यह छूट रहेगी कि जिनका डीएल एक्सपायर होने वाला है, वे बिना ट्रेनिंग के डीएल रिन्यू करा सकते हैं। डीएल एक्सपायर होने की तिथि के एक महीने बाद तक एक्सपायर नहीं माना जाता है। तब तक नवीनीकरण बिना लेट फीस के होगा।
विज्ञापन


इस अवधि में हैवी कॉमर्शियल लाइसेंस भी बिना ट्रेनिंग के नवीनीकरण कराए जा सकते हैं। बता दें रोडवेज इंस्टीट्यूट में तीन दिन की इस ट्रेनिंग के लिए 826 रुपये जमा करने होते हैं। यह व्यवस्था सिर्फ कानपुर में है क्योंकि दूसरी जगह पर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नहीं हैं। इससे समय और रुपये दोनों की बचत होती है। 

जिनके हैवी कॉमर्शियल लाइसेंस एक्सपायर हो चुके हैं। उन्हें ही रोडवेज के ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रिफ्रेशर्स कोर्स करने की जरूरत है। बहुत लोग कई साल तक लाइसेंस रिन्यू नहीं कराते हैं। ऐसे में दोबारा वाहन चलाने के लिए ट्रेनिंग देना बेहतर है। बाकी लोगों को लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए इस कोर्स को करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

राजेश सिंह, आरटीओ प्रशासन, कानपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें