राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से चार दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान कानपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है वहीं राष्ट्रपति ने भी घंटों ट्रैफिक रोके जाने की पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्देश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तर प्रदेश का चार दिवसीय दौरा आज से शुरु हाे रहा है। राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन पर कानपुर से जाने वाले भारी वाहन भी प्रभावित होंगे। पिछली बार राष्ट्रपति के कानपुर आगमन के दौरान महिला उद्यमी की घटना को देखते हुए राष्ट्रपति के विशेष निर्देश पर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने सहायता नंबर जारी किए है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन और कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह ट्रैफिक डायवर्जन कानपुर से लखनऊ आने वाले सभी वाहनों पर लागू होगा। लखनऊ ट्रैफिक विभाग ने बताया कि आज से चार दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर से आने वाले भारी वाहन शहीद पथ पर नहीं जा पाएंगे। एम्बुलेंस को ट्रैफिक डायवर्जन से छूट मिलेगी। जाम में फंसने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबरों पर फोनकर सहायता मांग सकते हैं।