फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटकी गर्भवती महिला, पिता बोले पति करता था प्रताड़ित

Thu, 19 Aug 2021 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर लोहिया में गुरुवार सुबह एक गर्भवती महिला ने दरवाजे के चौखट पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह सास ने बहू का चौखट पर लटकता हुआ शव देखा तो पूरे घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में देवर शेरु उर्फ देवेंद्र सिंह जाटव अपने पड़ोसी के साथ मिलकर फांसी के फंदे से नीचे उतारा और दौड़कर थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने देवर को अपनी कस्टडी में लेकर मौके पर जांच पड़ताल की है।

बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुंचे पिता धर्मवीर सिंह ने आरोप लगाया जब से शादी हुई है तब से पति दारू पीकर आए दिन मारपीट करता था। मेरी पुत्री काफी परेशान थी। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें