फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: भगवान बुद्ध की मूर्ति हटाने के दौरान पथराव में पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिपंस सहित 57 नामजद

Sat, 28 Aug 2021 08:59 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छिबरामऊ

सार

कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सौरिख तिराहे पर 24-25 अगस्त की रात को शाक्य समाज के हरिशरण शाक्य, अनूप शाक्य निवासी मोहल्ला भैनपुरा ने 150 अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से गौतम बुद्ध की दो फीट की मूर्ति आठ फीट के लोहे के स्टूलनुमा स्टैंड पर रख दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बुद्ध की मूर्ति हटाने के दौरान पथराव के मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 57 युवकों को नामजद किया गया है। 400 अज्ञात आरोपी हैं। तीसरी एफआईआर की तैयारी है। इसके लिए प्राथमिक जांच सिटी चौकी इंचार्ज कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सौरिख तिराहे पर 24-25 अगस्त की रात को शाक्य समाज के हरिशरण शाक्य, अनूप शाक्य निवासी मोहल्ला भैनपुरा ने 150 अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से गौतम बुद्ध की दो फीट की मूर्ति आठ फीट के लोहे के स्टूलनुमा स्टैंड पर रख दी। इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई। 

क्षत्रिय समाज ने इस पर अपना विरोध प्रकट किया। वह शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी कर रहे थे। तभी हरिशरण शाक्य और अनूप शाक्य की अगुवाई में सचिन शाक्य, रिषभ शाक्य, अमरपाल शाक्य, वीरपाल, बांकेलाल, प्रबल, सुभाष शाक्य, बड़े शाक्य 400 अज्ञात लोगों के साथ सौरिख तिराहे पर एक राय होकर आए। हाथों में लिए लाठी-डंडा और ईंट पत्थर से जान से मारने की नीयत से पुलिस पर हमलावर हो गए। गालीगलौज करते हुए मूर्ति को हटाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने लगे। इससे रास्ता बंद हो गया। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। आम जनमानस में भय व्याप्त हो गया। आवागमन भी बंद हो गया। उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। एसआई आलोक कुमार सिंह, एसआई कृष्णपाल सिंह, एसआई विनय शर्मा के भी चोटें आई हैं। इन लोगों ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से छतों से ईंट पत्थर बरसाए। यह घटना 26 अगस्त की सौरिख तिराहे पर दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे की है। पुलिस ने इन सभी आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच ठठिया की प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी को सौंपी है।

नगर पालिका के लेखा लिपिक ने भी दर्ज कराया मुकदमा
नगर पालिका के लेखा लिपिक बाल गोविंद ने बताया कि मोहल्ला भैनपुरा के सौरिख तिराहा स्थित सरकारी पार्क में शासन-प्रशासन व नगर पालिका की अनुमति के बिना कुछ अराजकतत्वों ने महात्मा बुद्ध की मूर्ति 25 अगस्त की रात में लगा दी। इससे यहां पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो रही है। पुलिस ने लेखा लिपिक की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

तीसरी एफआईआर की तैयारी
पुलिस इस मामले में तीसरी एफआईआर लिखने की भी तैयारी कर रही है। सिटी चौकी इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि एक ट्विटर पर वैमनस्य फैलाने वाली चीजें पोस्ट की गई हैं। इसकी वह प्राथमिक पड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा इस पर वरिष्ठ अफसरों से भी राय मांगी है। उनकी राय मिलते ही यह तीसरी एफआईआर भी दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें