इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पिकअप चालक ने तीन साल की मासूम को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक लीड लगाकर बाइल से गाने सुन रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौका पाते ही फरार हो गया। घायल बच्ची के पिता ने इस संबंध में थाना बलरई आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी कु. नित्या सुबह आठ बजे करीब पड़ोसी के घर से लौट रही थी। तभी कौरारी खेड़ा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक सफेद रंग की पिकअप ने बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों पहिए बच्ची के ऊपर से निकल गए। मौके पर पिकअप चालक को भागते हुए पकड़ लिया, जो कानों में मोबाइल की लीड लगाए हुए था।