फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र ने भी माना वर्तमान में महंगाई बड़ी समस्या, कही ये बात

Sat, 30 Oct 2021 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि महंगाई का समाधान करने के साथ केेंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिये लोगों की समस्या का समाधान करने में जुटी है। इसमें आवास, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर सीएसए सभागार में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द कमी आएगी। उन्होंने माना है कि वर्तमान में महंगाई बड़ी समस्या बनकर लोगों के सामने आई है। सरकार इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है। जल्दी परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में संकट की वजह से स्थिति बिगड़ी है।

इस पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के नए कुएं भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे अधिक मात्रा में उत्पादन हो सके। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ईंधन के कई विकल्प भी लोगों के सामने रखे हैं।
विज्ञापन


महंगाई का समाधान करने के साथ केेंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिये लोगों की समस्या का समाधान करने में जुटी है। इसमें आवास, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उसमें ज्यादातर पूरे हो चुके हैं, जो रह गए हैं, उसे अगली बार की योगी सरकार में पूरा किया जाएगा।

जिलों, मंडलों में प्रवास करने वालों की रिपोर्ट अच्छी नहीं
मिशन 2022 को लेकर शनिवार को सीएसए परिसर में आयोजित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की दूसरे सत्र की बैठक में जिला व मंडल प्रभारियों प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेेंद्र प्रधान और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कई नसीहतें दी। कहा कि गया कि क्षेत्र से जो रिपोर्ट आई हैं, उसमें जिला व मंडल प्रभारियों की तरफ से जिलों व मंडलों में किए जाने वाले प्रवास की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

 पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड, बारिश कुछ भी नहीं देखना है, बस एक लक्ष्य लेकर हम सभी को काम करना है। बताया गया कि जिला और मंडल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में महीने में कम से कम 15 दिन का प्रवास जरूरी है। जिसमें रात और दिन वहीं पर रहकर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर उन्हें बूथों के माध्यम से हर परिवार तक संपर्क कराना है। इसमेें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

12 को वाराणसी में अमित शाह देंगे मंत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को वाराणसी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों व विधानसभा प्रभारियों को 2022 के लिए जीत का मंत्र देंगे। शनिवार की पार्टी की क्षेत्रीय इकाई की बैठक में यह जानकारी दी गई। यह बैठक सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलेगी।

महानगर होकर अयोध्या जाएगी मूर्ति यात्रा
कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति की तरफ से कई वेश कीमती और पौराणिक मूर्तियां मोदी को सौंपी गई थीं। बताया गया था कि यह मूर्तियां भारत से तस्करी कर अमेरिका लाई गई थीं। इन्हीं मूर्तियों में अन्नपूर्णा देवी की भी मूर्ति है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की जाएगी। यह मूर्ति दिल्ली से यात्रा के माध्यम से अयोध्या जाने के दौरान 12 नवंबर को वाया कन्नौज और कानपुर होते हुए ले जाई जाएगी। इसके स्वागत की तैयारी पर भी बैठक में चर्चा की गई।

पांच शिवालयों में बजाए जाएंगे डमरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को बद्रीनाथ के दर्शन करने जाएंगे। इस मौके पर पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले में पांच-पांच शिवमंदिरों में पूजन अर्चन और भंडारे का आयोजन पार्टी की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी करने को कहा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें