फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा स्मार्ट सिटी: कानपुर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर पीएसी जवान की मौत

Sat, 14 Aug 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उमेश चंद्र 32वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही थे। परिवार में पत्नी गीता और तीन बेटे कपिल, सचिन व धोनी हैं। उमेश की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उमेश अयोध्या में तैनात थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के गिरिजा नगर में रेलवे लाइन के किनारे खोदे गए 13 फीट गहरे गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबकर पीएसी जवान उमेश चंद्र (45) की मौत हो गई। बुधवार रात उमेश गड्ढे में गिरे थे। गुरुवार को उनका शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गिरिजा नगर निवासी उमेश चंद्र 32वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही थे। परिवार में पत्नी गीता और तीन बेटे कपिल, सचिन व धोनी हैं। उमेश की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उमेश अयोध्या में तैनात थे।

11 अगस्त को वह घर लौट रहे थे लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उनका फोन बंद आने पर घर वालों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। दूसरे दिन 12 अगस्त को इलाकाई लोगों को उनका शव घर से चंद कदम दूर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में उतराता मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। परिजनों ने आरोप लगाया कि रेलवे की ओर से जनवरी माह से ट्रैक बिछाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते वह पुलिया के निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने करीब 13 फीट गहरे गड्ढे को खोदा था। लेकिन बारिश के कारण काम बंद हो गया था। बारिश के बाद गड्ढा पानी से भर गया था। इसी लापरवाही से उनके बेटे की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें