फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार लोगों ने समय पर नहीं लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम ने शुक्रवार को अफसरों के साथ कोविड से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस दौरान नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 30 हजार लोगों ने समय पर अब तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। उन्होंने बताया कि अब हर शनिवार को लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। कहा कि कस्बा व गांव में निराश्रित, मांग कर खाने वालों के वैक्सीनेशन के लिए टीम गठित की जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम जेपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने डीएम को बताया कि अब शनिवार को केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। डीएम ने बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका वैक्सीनेशन करवाएं। इसके लिए डीआईओएस व बीएसए को टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया।
समाज कल्याण कार्यालय के अफसरों को निर्देश दिए गए कि निराश्रित, भिक्षुक आदि का वैक्सीनेशन जरूर कराएं। इसके लिए एक टीम का गठन किया जाए। डॉ. एमके जतारया ने डीएम को बताया कि जिले में 30 हजार ऐसे लोग हैं। जिनकी दूसरी डोज लगवाने की समय सीमा खत्म हो चुकी। इसके बाद भी अभी तक वैक्सीनेशन नहीं कराया।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व साहबलाल को निर्देशित किया कि कॉल सेंटर से कॉल करके दूसरी डोज के लिए लोगों को प्रेरित करें। बैठक के दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. एके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें