फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ओवैसी ने आर्यनगर से दिलदार को उतारा, सीसामऊ पर संशय, मुकाबला होगा रोमांचक

Sun, 16 Jan 2022 07:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फायर ब्रांड नेता असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से दिलदार गाजी को प्रत्याशी बनाया है। यहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के मैदान में आने से मुकाबला रोमांचक हो सकता है।
विज्ञापन


सीसामऊ सीट से प्रत्याशी उतारने को लेकर अभी पार्टी में एकराय नहीं बन सकी है। जबकि, सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता वाली कैंट सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के चुनाव लड़ने की चर्चा है।जाजमऊ के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दिलदार गाजी पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

उन्होंने बसपा से नेता बने सलीम अहमद के साथ राजनीति की शुरुआत की। सलीम अब भाजपा में हैं। आर्यनगर में एआईएमआईएम उम्मीदवार इकलौता मुस्लिम चेहरा होगा। इससे मुस्लिम वोटों की राजनीति करने वाली पार्टियों का समीकरण प्रभावित हो सकता है। आर्यनगर से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


जबकि, सपा से मौजूदा विधायक अमिताभ बाजपेई की उम्मीदवारी लगभग तय है। बसपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

सीसामऊ में दावेदारी हल्की करने की चर्चा
असदउद्दीन ओवैसी ने पिछले महीने जीआईसी में जनसभा के दौरान सपा पर निशाना साधा था। सपा विधायक इरफान सोलंकी पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अब सीसामऊ से पार्टी की दावेदारी हल्की कर देने से चर्चा शुरू हुई है। चर्चा है कि एक पार्टी के नेता ने हैदराबाद जाकर ओवैसी से मुलाकात भी की है।

एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी यूसुफ मंसूरी ने बताया कि आर्यनगर प्रत्याशी पर पार्टी ने फैसला ले लिया है। सीसामऊ और कैंट विधानसभा के प्रत्याशियों पर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें