फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भारतीय सेना के पोस्टेज स्टांप पर कानपुर की बिटिया, पूरे देश में रोशन किया नाम

Sun, 16 Jan 2022 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मेजर अदिति मिश्रा ने पूरे देश में कानपुर का नाम रोशन किया है। दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चार पोस्टेज स्टांप जारी किए। अदिति ने 2008 में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कोर्स किया था।
 
विज्ञापन
भारतीय सेना के पोस्टेज स्टांप पर कानपुर की बिटिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की बेटी मेजर अदिति मिश्रा ने पूरे देश में कानपुर का नाम रोशन किया है। शनिवार को आर्मी डे पर दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चार पोस्टेज स्टांप जारी किए। इनमें से एक स्टांप पर अदिति की तस्वीर है। स्टांप पर वह रायफल से लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


अदिति मौजूदा समय में असम में तैनात हैं। भारतीय सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन मिलने की खुशी में यह स्टांप जारी किया गया। अदिति के पति अंकुर पांडेय सेना में कर्नल पद पर हैं। आर्यनगर में रहने वालीं अदिति की मां रूपीना मिश्रा ने बताया कि अदिति ने 2008 में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कोर्स किया था।

इस दौरान सेना में सीधे प्रवेश मिलता था। इसके बाद उन्होंने लिखित, साक्षात्कार की परीक्षा पास की। फिर उनकी छह महीने की ट्रेनिंग हुई। वो 22 मार्च 2008 को सेना में लेफ्टिनेंट पद पर रिक्रूट हुईं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई वुडबाइन गार्डेनिया से की। इसके बाद स्नातक किया। रूपीना बोलीं, उनके परिवार में कोई भी सेना में नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन अदिति की इच्छा देश सेवा करने की हमेशा से थी। आज उन्होंने ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उनके मुताबिक अगले महीने अदिति का प्रमोशन भी होने वाला है। इसके बाद वो लेफ्टिनेंट कर्नल बन जाएंगीं। अदिति की छोटी बहन अरुणिमा मिश्रा मुंबई में अन्नू कपूर की कंपनी में क्रिएटिव हेड हैं।

उनके पिता किशोर कुमार मिश्रा बिजनेस मैन हैं। जबकि वो खुद आजाद नगर के यशराज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई 2020 को सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें