फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आढ़ती और किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। कोरोना से शहर के एक आढ़ती और छिबरामऊ क्षेत्र के एक किसान की मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 34 मरीजों स्वस्थ भी हुए। अभी तक जिले में 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 2393 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 2086 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 281 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गढै़या निवासी राम सेवक राठौर (72 )ग्राम सचिव के पद से सेवानिवृत्त थे। इसके बाद उन्होंने अनाज की आढ़त शुरू कर दी थी। दो वर्षो से रामसेवक को 20 सितंबर को सांस लेने में होने पर परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले थे। गुरुवार रात आढ़ती की मौत हो गई।
उधर छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया निवासी साठ वर्षीय किसान को सांस लेने में दिक्कत थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसान व उसके परिवार के लोगों का सैंपल लिया। जिसमें किसान उनकी पत्नी व दो बेटे पॉजिटिव निकले थे। चारों ही को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शुक्रवार को किसान की मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि बताया कि किसान की हालत बिगड़ने पर परिजनों को गुरुवार को कनपटियापुर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी लेकिन वह कानपुर से उपचार कराने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

नए मरीजों में सदर ब्लाक क्षेत्र के 20, छिबरामऊ के पांच, तालग्राम के दो, जलालाबाद व उर्मदा में का एक-एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस लाइन में एक पुलिस कर्मी, शहर की एचडीएफसी बैंक में भी कर्मचारी और स्थाई जेल में पांच बंदी भी संक्रमित निकले हैं। मंडी पुलिस चौकी व सदर तहसील में एक एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमएस डा.दिलीपसिंह ने जेल से छह बंदियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पूर्व छह बंदियों को और लाया गया था। मेडिकल कालेज में 12 बंदियों के साथ 40 संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें