हाथरस में सत्संग के दौरान लोगों की मौत पर व्यथित पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भोले बाबा को ढोंगी और नालायक कहा। यह भी कहा उसे वह जानते भी नहीं हैं। ऐसे बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए। उसका घर घेरकर जनता सवाल करे कि यदि वह खुद को भगवान मानता है तो उसके सामने लोगों की जान कैसे चली गई।
विज्ञापन
बुधवार को प्रमोदवन स्थित आवास पर रामभद्रचार्य ने कहा कि सत्संग में सूट-बूट पहनकर प्रवचन देने की परंपरा नहीं है। अगर वह साकार नारायण है तो उसके सत्संग में इतने लोग कैसे मर गए? कहा कि भोले बाबा जनता को नालायक कह रहा था, जबकि वह खुद नालायक है। सरकार व प्रशासन को उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसको तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिए। सत्संग की मर्यादा व व्यवस्था होती है, लेकिन ऐसे लोग असत्य फैलाकर लोगों की भीड़ जुटाते हैं।