फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Road Accident: अनियंत्रित कार से पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Wed, 03 Jul 2024 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हुई, जो आपस में रिश्ते में भाई थे। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के खखरेडू निवासी जोगेंद्र उर्फ मोनू पाल रिश्ते में अपने भाई संग्रामपुर जिला फतेहपुर निवासी रविंद्र पाल के साथ कार से मंगलवार को चित्रकूट दर्शन करने आया था।

विज्ञापन

देर रात को चित्रकूट से फतेहपुर जाते समय जैसे ही कार राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर के पास पहुंची, तो अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। मृतक मोनू के भाई पंकज पाल ने आशंका जाहिर की है कि कार सीधे पेड़ से नहीं टकराई, बल्कि  सड़क पर किसी तेज गति से जा रहे ट्रक ने पहले कार में टक्कर मारी है। इसके बाद कार पेड़ से टकराई है।
उन्होंने कार के दाहिनी ओर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दिखाते हुए यह आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक जोगेंद्र उर्फ मोनू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का फतेहपुर जिले का सह संयोजन था। इसके अलावा मृतक रविंद्र पाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें