सभी पार्टियां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करने में लगी हुई हैं। इसीलिए हमारा दल पिछड़ों को जगाने का काम कर रहा है। दिल्ली की पार्लियामेंट में आधे से अधिक तो अपराधी हैं। मुख्तार अंसारी मुसलमान है इसीलिए सब लोग उन पर उंगली उठा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में यूपी की सत्ता से योगी को बेदखल कर देंगे। यह दहाड़ शनिवार को इटावा जिले में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लगाई।
विज्ञापन
अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजभर ने भाजपा पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि अब तो कैग की रिपोर्ट भी आ गई है। मोदी जी अगर योगी की जांच करवा दें, तो योगी भी जेल में होंगे। प्रदेश में पूरी तरह से लूट मचा रखी है।
सभी पार्टियां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करने में लगी हुई हैं। इसीलिए हमारा दल पिछड़ों को जगाने का काम कर रहा है। दिल्ली की पार्लियामेंट में आधे से अधिक तो अपराधी हैं। मुख्तार अंसारी मुसलमान है इसीलिए सब लोग उन पर उंगली उठा रहे हैं।
विज्ञापन
बसपा, कांग्रेस, भाजपा अपने दामन में झांक कर देखें। बसपा प्रमुख पवन पांडे को टिकट देने की बात कह रही है। क्या वह अपराधी नहीं है। सम्मेलन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत कश्यप, जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप, लक्ष्मीकांत कश्यप, रजनीश कश्यप, मलखान कश्यप, संदीप वर्मा, प्रेमचंद कश्यप, अजय यादव, विनोद राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।