हमीरपुर जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामला भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शादी तुड़वाने के लिए फोटो वायरल कर दी गईं। पीड़िता के पिता ने युवक और उसके पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थानाध्यक्ष भरत कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि एक वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक ने तमंचे की नोक पर सूना घर पाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील फोटो बना ली थी। इसके बाद वह पुत्री को धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया।