पुलिस के अनुसार, शातिर अपराधियों के खिलाफ ललपुरा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह अंतर्राज्यीय गिरोह है, जो उप्र व मप्र में चोरी की घटनाएं करता है। पप्पू उर्फ शिवकुमार व जियालाल के खिलाफ थाना कुरारा, ललपुरा, महोबा के थाना श्रीनगर व थाना हरपालपुर मध्य प्रदेश में लूट, पशुचोरी, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के 10-10 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना ललपुरा के उप निरीक्षक अजहर जमाल, सिपाही योगेश कुमार शुक्ला, बबलेश कुमार, संजीत कुमार, स्वप्निल और प्रतीक कुमार सिंह रहे।