फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: एक अक्तूबर से नहीं चलेगा ओबीसी और यूबीआई का चेक, पीएनबी ने किया ट्वीट

Mon, 13 Sep 2021 10:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में एक अप्रैल 2020 को हो गया था। अब ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की चेक बुक को बंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
चेक बुक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की चेकबुक एक अक्तूबर से अमान्य हो जाएगी। इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट किया है। ग्राहकों से कहा गया है कि नए आईएफएससी और एमआईसीआर के जरिए वो पीएनबी की शाखाओं से चेक बुक बदल सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राहक नई चेकबुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, पीएनबी कॉल सेंटर के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राहक नजदीकी ब्रांच या पीएनबी वन एप से चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएनबी के टोल फ्री नंबर 18001802222 पर कॉल करके नई चेकबुक से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान कर सकते हैं।

बता दें कि ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में एक अप्रैल 2020 को हो गया था। अब ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की चेक बुक को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


पैन से आधार को लिंक कराने के लिए भेजे नोटिस
पैन से आधार लिंक नहीं किया है तो बैंकिंग सर्विसेस लेने में मुश्किल हो सकती है। दरअसल, एसबीआई ने ग्राहकों को नोटिस जारी कर 30 सितंबर से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कहा है। अगर एसबीआई ग्राहक तय समयसीमा के भीतर ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बैंकिंग सर्विसेस लेने में मुश्किल होगी। सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें