फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आज फिर बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल, सुबह 9 से 12 और शाम को 5 से 7 बजे तक लागू

Mon, 13 Sep 2021 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में आज फिर से पांच घंटे ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 9 बजे से 12 और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
शाम को कुछ ऐसी होती है शहर की हालत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बड़ा चौराहा पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए सोमवार को एक बार फिर पांच घंटे ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। रविवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) और यातायात पुलिस ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


बड़ा चौराहा पर दो साल के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो रेल के पीआरओ ने बताया कि पिछले दिनों बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन के ट्रायल के दौरान आई दिक्कतों को दूर करते हुए संशोधित प्लान तैयार किया गया है।

यातायात पुलिस के निर्देश पर चेतना चौराहे पर सड़क चौड़ी की गई है। अस्थायी डिवाइडर हटा दिया गया है। कुछ पोल भी हटाए गए हैं। दोबारा परीक्षण के लिए 13 सितंबर को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्व निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें