फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नोडल अधिकारी ने 11 बिंदुओं पर की समीक्षा, सिपाही से लेकर थानेदार की तैनाती और कामकाज की छानबीन

Sun, 19 Jul 2020 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में अपराध की समीक्षा और पुलिस महकमे की खामियां पता करने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी ने समीक्षा शुरू कर दी है। कानपुर के नोडल अफसर एडीजी (पुलिस हेडक्वार्टर) बीपी जोगदंड शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी दिनेश कुमार पी के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिलों में कानून व्यवस्था कैसी है, पुलिस कर्मी व थानेदार कैसा काम कर रहे हैं, उनकी तैनाती नियमानुसार है या नहीं, जैसे 11 बिंदुओं पर समीक्षा के लिए एडीजी शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अभी कुछ नहीं कहेंगे। वह सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे।

एसएसपी संग बैठक में थानाध्यक्षों के कामों पर रिपोर्ट, सामाजिक समीकरण एवं शासनादेश को देखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की थाना स्तर पर तैनाती, थानाध्यक्ष से लेकर सिपाही तक के निर्धारित अवधि तक की तैनाती के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


खराब छवि वाले थानाध्यक्ष व थाना स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों, थानों के टॉप टेन अपराधियों की सूची की समीक्षा की। महिलाओं के खिलाफ अपराधों, पाक्सो एक्ट के अपराधों की विवेचना, शहर में कोविड-19 की स्थिति का आकलन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें