फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गमछे का एक छोर खिड़की से बांधा, दूसरा गले में डाला, तखत से फिसला पैर; खेलते हुए फंदा लगने से मासूम की मौत

Tue, 19 Mar 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के बर्रा-8 में खेल-खेल में फांसी लगने से नौ साल की बच्ची की जान चली गई। बच्ची ने गमछे का एक छोर खिड़की से बांधा, दूसरा गले में डाला, तखत से उसका पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में बच्ची और उसका छोटा भाई ही था।
विज्ञापन
Nine year old girl dies - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा-8 में सोमवार को खेल-खेल में नौ साल की बच्ची की जान चली गई। अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रही बच्ची ने गमछे का एक छोर खिड़की पर बांधा और दूसरा अपने गले में डाल लिया। अचानक उसका पैर तखत से फिसला और वह गमछे से लटक गई। 
विज्ञापन


घटना के दौरान दोनों बच्चे ही घर में थे। मूलरूप से घाटमपुर निवासी महेश कुमार दादानगर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुमन, तीन बच्चे सोनाक्षी (9), मीनाक्षी (7) और आयुष (4) हैं। चार साल से बर्रा-8 में महेश शुक्ला के घर की तीसरी मंजिल पर किराये पर रहते हैं। 

महेश ने बताया कि सोमवार दोपहर वह काम पर गए थे, जबकि पत्नी बाजार गई थी। छोटी बेटी मीनाक्षी बगल में ट्यूशन पढ़ने गई थी। घर पर सोनाक्षी व आयुष गमछा लेकर तखत पर बैठकर खेल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 
विज्ञापन


इस बीच मीनाक्षी पानी पीने घर आई तो बहन को लटकता देख मकान मालकिन और ट्यूशन टीचर खुशी को जानकारी दी। सभी ऊपर पहुंचे और बच्ची के गले से फंदा खोल नीचे उतारा। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचीं और साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी साउथ ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर जा चुके थे। साक्ष्य संकलन करवाया गया है।

 
विज्ञापन

परिजनों ने काटा हंगामा
परिजनों ने मासूम बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने जब दबाव बनाया तो हंगामा शुरू कर दिया था। काफी समझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें