इस बीच आरोपियों द्वारा दूसरी पार्टी को जमीन का बैनामा करने की बात सामने आई है। उप निबंधन कार्यालय के अभिलेखों में बैनामा नंबर- 5844 में कानपुर के नारायण प्रापर्टीज के प्रोपराइटर श्रीराम गुप्ता पुत्र राम नारायण गुप्ता निवासी एस ब्लॉक यशोदा नगर, सत्य नारायण निवासी यशोदा नगर व राजेश कुमार मिश्रा पुत्र प्रभु दयाल मिश्रा निवासी एल ब्लॉक यशोदानगर व अंश भट्ट पुत्र पुरुषोत्तम भट्ट निवासी के ब्लॉक किदवई नगर को खरीदार दर्शाया गया है। जिसमें गवाही नौबस्ता, खाड़ेपुर निवासी अंकुर कुशवाहा पुत्र रामप्रकाश व विनीत शुक्ला पुत्र नारायण शुक्ला निवासी किशन विहार, नौबस्ता ने दी है।
जज की मां की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के बाद दोबारा दूसरी पार्टी को बैनामा किए जाने की जानकारी नहीं है। यह जानकारी सब रजिस्ट्रार ही दे पाएंगे। उनके यहां कृषि भूमि के बैनामा की प्रतियां करीब पंद्रह दिन में डाक द्वारा आती है। जो कार्यालय के रजिस्टर रिकार्ड दर्ज होता है। मामले को सोमवार को दिखवाएंगे। - विनीत कुमार, तहसीलदार घाटमपुर