फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: 11 आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, 15 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी वारंट लेने को शुरू की प्रक्रिया

Sat, 02 Jan 2021 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हाथरस में चार कॉलेजों में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में ईओडब्ल्यू ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। अगर जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी न हुई या आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही मामले में आरोपी 15 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द इन पर भी शिकंजा कसेगा। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में चार कॉलेजों में 1999 से 2005 के बीच 57 लाख 54 हजार रुपये का घोटाला सामने आया था।

स्थानीय विधायक ने 2006 में शासन से शिकायत कर जांच की सिफारिश की थी। जांच में घोटाले की पुष्टि के बाद सिकंदराराऊ थाने में कॉलेजों के प्रंबधक युवराज सिंह यादव, उनके भाई रवींद्र समेत स्कूल के प्रिंसिपलों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 2008 में जांच ईओडब्ल्यू कानपुर यूनिट को दी गई थी।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने घोटाले में 71 लोगों को आरोपी बनाया है। ईओडब्ल्यू के एसपी बाबूराम ने बताया कि युवराज सिंह को जेल भेजा जा चुका है। इसे साथ ही भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ से 11 आरोपियों के खिलाफ वारंट लिया गया है। इसमें गिरीश पाल, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, मणिवीर प्रताप सिंह, किशन कुमार, अरुण कुमार, सुनील, एसपी सिंह, रमेश वर्मा और राजकुमार शामिल हैं।

ये सरकारी अफसर भी जाएंगे जेल
घोटाले में सरकारी अफसर भी जद में आ गए हैं। इसमें तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी सतेंद्र रावत, गौतम कुमार, भुल्लन प्रसाद गुप्ता, अमर सिंह व कालूराम के अलावा तत्कालीन पटल सहायक डॉ. निजामुद्दीन, जगदीश सिंह, बहोरीलाल, जुगल लाल, बृजभान सिंह, हरी सिंह और हरि सिंह दुबे समेत अन्य अफसर शामिल हैं। ईओडब्ल्यू ने इन सभी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए अभियोजन से मंजूरी ले ली है। जल्द इनकी भी धरपकड़ शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें