फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: उड़ीसा से हरियाणा जा रही गांजा की खेप पकड़ी, रेडीमेड कपड़ों के बीच रखे थे बंडल

Sat, 02 Jan 2021 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। यह गांजा कंटेनर में रेडीमेड कपड़ों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी, नार्कोटिक्स सेल के निरीक्षक ज्ञान प्रकाश को गांजा तस्करी की सूचना मिली। इस पर हसवा चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी के साथ टीम चौकन्ना हुई। हाईवे पर चेकिंग लगाकर टीम ने एक कंटेनर को रोक कर तलाशी ली।

तो रेडीमेड कपड़ों के बीच छिपाए गए गांजे के 64 पैकेट बरामद हुए। बरामद माल करीब तीन क्विंटल 20 किलो था। पुलिस ने कंटेनर चालक वीरेंद्र उर्फ जितेंद्र पुत्र राम बहादुर निवासी परतासपुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चालक की पास तलाशी में पांच सौ रुपये, दो मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। टीमों की पूछताछ में चालक ने कबूला कि विशाखापट्नम से रेडीमेड का भाड़ा लादा था। उसके बाद उड़ीसा के भुवनेश्वर के एक जंगल में कंटेनर लेकर पहुंचा था।

जहां से गांजा कंटेनर में लोड हुआ। गांजा हरियाणा पहुंचाना था। माल पहुंचाने पर उसे 20 हजार रुपये मिलते। यह माल किसका है और किसने लोड कराया है, इसकी जानकारी नहीं है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 

पहले भी हो चुकी धरपकड़ 
जिले के हाईवे से मादक पदार्थों की तस्करी आम बात है। कुछ महीनों में एसटीएफ और नार्कोटिक्स टीम ने लगातार धरपकड़ की है। एक माह पहले खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर गांजे की खेप पकड़ी गई थी। उसके पहले शराब कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर पकड़ी गई थी। थरियांव हाईवे पर पहले तीन बार अफीम की हरियाणा जाने वाली खेप पकड़ी जा चुकी है। कई बार धरपकड़ के बाद भी जिला पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मुख्य तस्कर तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें