औरैया, कानपुर देहात और फतेहपुर लेकर जाएगी टीम
अवनीश दीक्षित की गैर जिलों में संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए टीम उसे औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर, झांसी आदि स्थानों पर भी ले जा सकती है। इसके अलावा उसका मोबाइल बरामद कराने के लिए एक बार उसे टीम उसके किदवई नगर स्थित घर पर भी लेकर जाएगी।
हरेंद्र से कैसे संपर्क हुआ, जमीन का एग्रीमेंट कैसे हुआ जैसे सवाल सुन अवनीश की हवाइयां उड़ीं
रिमांड के पहले दिन लूट का माल बरामद करने के बाद पुलिस अवनीश को कैंट थाने ले गई। वहां मुख्य विवेचक कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला के साथ एसआईटी टीम, क्राइम ब्रांच, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने 250 से ज्यादा सवालों के डोजियर लेकर पूछताछ शुरू की। पहले दिन पुलिस ने 100 महत्वपूर्ण सवालों को छांटा। इस सवालों में हरेंद्र मसीह से कैसे संपर्क हुआ।
कई सवालों पर चुप्पी साधी
क्या डील तय हुई, गैंग में किन-किन लोगों को प्रलोभन देकर शामिल किया गया, फिर नजूल की भूमि का एग्रीमेंट कैसे हुआ, हरेंद्र मसीह के खाते में जमा की गई 25 लाख की रकम कहां से आई और किसने दी आदि सवाल सुनकर पहले तो अवनीश घबराया। इसके बाद कुछ सवालों के जवाब भी दिए और कई पर चुप्पी साध गया।
अवनीश से पूछताछ के लिए सवाल तैयार किए गए हैं। उसी के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी और उसकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसी आधार पर विवेचना और जांचों को आगे बढ़ाया जाएगा। -हरीश चंदर, एडिशनल सीपी