फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: इस बार मातृ शक्ति को समर्पित है अमर उजाला की रैली, आज सुबह 10:30 बजे मोतीझील से होगी रवाना

Thu, 15 Aug 2024 08:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली आज सुबह 10:30 बजे मोतीझील से रवाना होगी। नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया जाएगा।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम रैली रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राष्ट्र पर्व स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली गुरुवार को सुबह 10ः30 बजे मोतीझील से निकलेगी। इस बार रैली मातृ शक्ति को समर्पित है। ऐसे में शहरियों और खासतौर पर मातृ शक्ति से अपील है कि वे इस रैली में शामिल होकर देशभक्ति के उत्साह में सहभागी बनें। रैली का मकसद यह भी है कि बच्चों में राष्ट्रीयता के संस्कार पैदा हों।

विज्ञापन

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान नगर निगम परिसर में होगा। लोगों से अपील है कि सुबह नौ बजे यहां पहुंचें। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक, व्यापारिक संगठन, महिला संगठन तथा विभिन्न संस्थाओं के जिम्मेदारों के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोग आएंगे। झंडारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के बाद मोतीझील परिसर से रैली रवाना होगी।
इसके पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें गायन और नृत्य के जरिए देशभक्ति का जज्बा दिखाने का मौका भी मिलेगा। रैली पूरे शहर में भ्रमण करते हुए अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी। रैली में होने वाली वाहन सज्जा, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट झांकी और बेस्ट चौराहों में प्रतिभाग करने के लिए संगठन तैयारियों में जुटे हैं और स्वागत के लिए अपने-अपने चौराहे भी तय लिए हैं।

विज्ञापन

अलग-अलग श्रेणी में होंगी प्रतियोगिताएं
मां तुझे प्रणाम रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता अलग-अलग श्रेणी में होगी। सारी प्रतियोगिताएं देशभक्ति थीम पर ही आधारित होंगी। मानव शृंखला से तिरंगा दर्शाने वाले स्कूलों को आकर्षक पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही श्रेष्ठ झांकियां भी पुरस्कृत की जाएंगी। इसके अलावा श्रेष्ठ चौराहा सजाने वालों को पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही श्रेष्ठ सजे हुए व्यक्तिगत चार पहिया वाहन, बेस्ट ड्रेस, पारंपरिक परिधान समूह भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन मार्गों से होकर गुजरेगी रैली
मोतीझील से शुरू होकर रैली मधुराज हॉस्पिटल, दि चाट चौराहा, गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनीबाग चौराहा, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलकनगर, आर्यनगर चौराहा, चांदनी नर्सिंग होम तिराहा, गैंजेस क्लब तिराहा, कमिश्नर कैंप ऑफिस चौराहा, आभा हॉस्पिटल तिराहा, होटल विजय इंटरनेशनल, रेवथ्री तिराहा, ग्रीनपार्क चौराहा, मेघदूत तिराहा, फूलबाग चौराहा, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवईनगर चौराहा, साइट नंबर 1 चौराहा, सोटेवाले हनुमान मंदिर चौराहा, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, गोविंदपुरी नया पुल, फजलगंज चौराहा, चारखंभा चौराहा से होते हुए अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें