फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ये सवाल ही क्यों बनाया’ में दिखाई मां-बाप की अहमियत, कानपुर के नमन ने लिखी शॉर्ट फिल्म

Tue, 05 Oct 2021 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नमन मेहरा ने बताया कि ‘ये सवाल ही क्यों बनाया’ फिल्म में दिखाया गया है कि जब किसी व्यक्ति के सामने समस्या आती है और उसके सामने कोई रास्ता नहीं होता है तो फिर उसके मां-बाप व भगवान ही साथ देते हैं।
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म ‘ये सवाल ही क्यों बनाया’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘ये सवाल ही क्यों बनाया’ 24 मिनट की शार्ट फिल्म हंगामा ओटीटी प्लेटफार्म पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई है। इस फिल्म के लेखक व निर्देशक फजलगंज निवासी नमन मेहरा हैं। गोविंद नगर निवासी प्रिथा मल्होत्रा ने ड्रीम गर्ल का रोल अदा किया है।
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी अक्षत शुक्ला ने स्टोरी टेलर व स्वरूप नगर निवासी आशीष श्रीवास्तव ने कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया है। लखनऊ के बसंत कुमार ने लीड रोल किया है। फिल्म में वह लंबोदर चंद्र मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं।

नमन मेहरा ने बताया कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि जब किसी व्यक्ति के सामने समस्या आती है और उसके सामने कोई रास्ता नहीं होता है तो फिर उसके मां-बाप व भगवान ही साथ देते हैं। फिल्म की शूटिंग फजलगंज, काकादेव, कानपुर लखनऊ हाईवे आदि जगहों पर की गई है। इससे पहले नमन बाला, आर्टिकल-15, शहर, जबरियां जोड़ी, रेड, तमाशा जैसी फिल्मों व कनपुरिया वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें