फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई स्टांप योजना: व्यक्तिगत डाक टिकट जारी करने पर रोक, पूर्व की गड़बड़ियों से लगा था योजना में ब्रेक

Wed, 29 Jun 2022 09:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में माई स्टांप योजना के तहत अपनी फोटो युक्त डाक टिकट के लिए कानपुर जाना होगा। बता दें कि इस योजना के तहत पूर्व में हुईं गड़बड़ियों से आवेदन जमा करने पर रोक लगी थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में माई स्टांप योजना के तहत अपना नाम और फोटो युक्त डाक टिकट जारी कराने का मंसूबा साकार नहीं हो रहा। पूर्व में डाक टिकट जारी कराने में हुई धांधलेबाजी और कम मांग के कारण इस योजना पर ब्रेक लग गया। अब अपने नाम और फोटो का डाक टिकट जारी कराने के लिए ग्राहकों को कानपुर हेड आफिस जाना पड़ रहा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने यह योजना लोगों को डाकघर से जोड़ने के लिए लागू की थी। इसमें महापुरुषों के बजाय आम लोग अपनी फोटो के साथ डाक टिकट जारी करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित को 300 रुपये शुल्क जमा करना होता है। एवज में उसे सिर्फ 5-5 रुपये के कुल 120 रुपये कीमत के 24 टिकट दिए जाने की व्यवस्था है। 
इसमें लगभग एक सप्ताह का समय लगता है, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में इस योजना का यहां दम निकल गया। इसके पीछे डाक विभाग के जिम्मेदारों की दलील है कि पूर्व में हुई गड़बड़ियों की वजह से यहां व्यक्तिगत डाक टिकट के आवेदन जमा करने पर रोक लगा दी गई है। अब सीधे कानपुर कार्यालय से फोटोयुक्त डाक टिकट जारी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में व्यक्तिगत डाक टिकट जारी कराने में काफी गड़बड़ियां उजागर हुईं। किसी दूसरे का फोटो लगाकर डाक टिकट बनवाने के बाद सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसके अलावा मांग भी बेहद कम रही। इसी वजह से यहां व्यक्तिगत डाक टिकट के आवेदन जमा नहीं किए जाते।  -राजेंद्र विश्वकर्मा, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें