फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने कहा, ‘माई सिटी’ एप वाकई काबिले तारीफ, सिटी वॉल पर आ रहीं बधाईयां

Sun, 25 Jun 2017 04:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
माई सिटी एप की खूब हो रही सराहना
विज्ञापन
अमर उजाला के माई सिटी एप को इन दिनों खूब सराहा जा रहा है। माई सिटी एप के जरिए पब्लिक सिटी वॉल पर खूब बधाईयां भेज रही है। लोगों ने लिखा कि अमर उजाला कानपुर द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल से शहरवासियों को बहुत मदद मिलती है। क्योंकि आज के दौर में जब तक किसी भी मुद्दे या घटना को मीडिया में नहीं दिखाया जाता तब तक उस पर कार्रवाई नहीं होती। अमर उजाला के माई सिटी एप से अब आसानी से अपनी बात को सरकार तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए बस आप लोगों को प्ले स्टोर पर जाकर माई सिटी एप डाउनलोड करना है और उसके बाद अपने क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उन्हें एप के माध्यम से लिखकर पोस्ट कर देना है। आपकी यह पोस्ट अमर उजाला के माध्यम से सीधे सरकार तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


जनता की आवाज बना माई सिटी एप
सौरभ वर्मा सिटी वॉल में लिखा कि कानपुर जिले की जनता की परेशानियां और समस्याएं जब किसी ने नहीं सुनी तब अमर उजाला बना जनता की असली आवाज।  

नाला सफाई नहीं हो रही

माई सिटी कानपुर एप
अनुज सिंह ने लिखा कि कच्चेतपुर गांव और श्रमिक कालोनियों में काफी टाइम से नाला साफ नहीं हो पा रहा है। आखिरी बार नाला कब साफ हुआ था खुद सफाईकर्मियों और अफसरों को भी याद नहीं। बदबू और गंदगी के चलते घरों के बाहर पैर रखना मुश्किल हो गया है। कृपया कर नाले की सफाई करवाने कष्ट करें।

सीवर समस्या 
प्रतापगंज कालपी रोड प्रताप सिंह का हाता वाले लिखते हैं कि सीवर समस्या पिछले 5 महीने से बनी हुई है, जिससे अब तक बहुत से लोग बीमार पड़ चुके हैं। छोटे बच्चों या बुजुर्गों का घर से निकलना बंद हो गया है। 
 
मैं भी संवाददाता
सोनू खान ने माई सीटी एप को सराहते हुए लिखा अब मैं भी अपने कैमरे के साथ बनूंगा संवाददाता

हेल्मेट के बिना पुलिस

माई सिटी कानपुर एप
राजदीप सिंह ने लिखा कि हेलमेट पहन कर पेट्रोल लेने के नियमों का पालन करवाने वाले खुद इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

हेलमेट लगाओ अभियान को व्यापारियों ने दिया सुझाव 
महेश ने लिखा कि एसएसपी महोदय द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट लगाओ अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्वी क्षेत्र सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के व्यापारी नेताओं द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार पेट्रोल पंपों पर हेलमेट विक्त्रस्ेताओं को जगह दी जानी चाहिए। ताकि जब कोई बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने आए तो पहले उसे उसी के पैसे से एक नया हेलमेट खरीद कर दिया जाए। उसके बाद ही उसकी गाड़ी में पेट्रोल भरा जाए। इससे व्यक्ति खुद-ब-खुद हेलमेट पहन कर चलेगा।  

​यातायात पुलिस ड्यूटी से नदारत
परिवहन पुलिस की लापरवाही से गोविन्दपुरी पुल से दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन जारी है। यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही है। 

आवासीय जगह व्यावसायिक रूप से प्रयोग 
मोहित मनोहर तिवारी ने लिखा कि मेरा घर केडीए की आवासीय भूमि पर है । जहां किसी भी प्रकार से कोई व्यापारिक कार्य नहीं किया जा सकता है। मेरे घर के ठीक बगल में एक गोदाम संचालित हो रहा है। उक्त प्लॉट को अवैध रूप से खरीदा गया है।  
 
गंदगी और आवारा जानवर घूम रहे
योगेश चक (योगी) ने लिखा कि बर्रा 8 हाईवे के पास कारगिल पेट्रोल पंप के बगल मे हमेशा कचरे का ढेर लगा रहता है और दिन भर आवारा जानवर धमाचौकड़ी करते रहते हैं। इस चलते कुछ कचरा बीच रोड तक आ जाता है और वहीं से निकलने वाले आम जनमानस को सड़क पर फैले कचरे से होकर गुजरना पड़ता है। यही नहीं कई बार सांड़ और कुत्ते बड़ी तादाद में बीच रोड पर बैठे रहते हैं। इस कारण सड़क से गुजरने वालों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। 
 
मौरंग मन्डी के बाहर ट्रकों का कब्ज़ा 
गुलमोहर विहार के बगल में मौरंग मंडी शहर से बाहर बिनगंवा में शिफ्ट होने के बाउजूद नहीं हट रही। इस कारण शिवाजी इंक्लेव के मेन रोड में ट्रको का कब्जा रहता हैं। इस कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। ट्रकों की ओवर लोडिंग से सड़कों में मौरंग गिट्टी फैलती जिससे एक्सीडेंट होते हैं। घरों के सामने ट्रक खडे़ रहते हैं। रास्ते से निकलने वालों को काफी परेशानी होती हैं।
 
विज्ञापन

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढे

माई सिटी कानपुर एप
सोनिल मेहरोत्रा सहगल ने लिखा कि र्दु्गा मंदिर के पास पूरी सड़क पर गड्ढों की भरमार है जिसके चलते यहां वाहन चलते नहीं बल्कि रेंगने लगते हैं। आपातकालीन स्थिति सामने हो तो भला ऐसे हालात में कैसे मुसीबत से निपटा जाएगा। 

कानपुर की ख़तरनाक सड़कें
पनकी कल्याणपुर रोड में बाजपेयी क्लिनिक के पास एक भयानक एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक 8 साल की बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। लोगों का कहना है कि ऐसे एक्सीडेंट हर दूसरे दिन होते रहते हैं। सबसे बड़ा कारण इस सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर न होना है।

फुटपाथ पर फर्नीचर
गोविंद पुरी पुल से चावला मार्केट चौराहा मार्ग पर फुटपाथ लापता है। हालात ये हैं कि नगर निगम ज़ोन 5 कार्यालय के बाहर ही फुटपाथ गायब हो गया है। समानांतर गोविंदपुरी पुल के निर्माण के चलते पहले ही सड़क संकरी हो गयी है। ऐसे में फुटपाथ पर फर्नीचर सजी होने से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर रहते हैं। अक्सर जरा सी चूक होने पर पैदल चलने वाले व वाहन चालक आपस में भिड़ जाते हैं, जिसके कारण कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों को अधिकतर भारी जाम का सामना करना पड़ता है।

प्रशासनिक अधिकारियों की लापारवाही 
आवास विकास कॉलोनी-3 वेलकम होम के सामने मुख्य नाले की सफाई 10 दिन पहले हो गई है लेकिन आज तक न सिल्ट उठी है और न ही नाला चालू हो पाया है। 
 
नगर निगम के अफसरों ने जब नही सुनी तो खुद ही पार्क की बदल दी तस्वीर
नौबस्ता के सागरपुरी केडीए कॉलोनी स्थित तिकोने पार्क (गणेश उधान) में कई साल से कूड़ा-करकट सुअरों एवं गाय भैंस के गोबर का ढेर लगा है। क्षेत्र के सक्रिय लोगों ने नगर निगम के अफसरों से ही नहीं बल्कि कई उच्च पदों पर आसीन शख्सियतों से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक न सुनी थक हार कर इलाकाई लोगों ने खुद ही सुबह 4 बजे उठकर न सिर्फ पार्क से कूड़ा करकट हटाया बल्कि पॉलीथीन बिनकर जलायी और आज लोगों की मेहनत से कूड़े गोबर और जानवरों के जमावड़े  को हटाकर पार्क की सूरत बदल डाली। अमर उजाला की ओर से समस्याओं को उजागर करने वाली इस व्यवस्था एवं इस पहल के लिए कानपुर की जनता कोटि-कोटि आभार व्यक्त करती है।
  माई सिटी एपः ‘कोई टेंशन नहीं, मैं हूं न’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें