फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के मौके पर बाजार में मची छूट की ‘लूट’  

Sat, 24 Jun 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कपड़ोें से लेकर कार तक हर वस्तु पर मिल रहा डिस्काउंट
विज्ञापन
ईद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के मौके पर ग्राहकों को मिल रहा डबल धमाका। एक तरफ त्योहार का जश्न और दूसरी तरफ मार्केट में चौतरफा डिस्काउंट, मानसून ऑफर की बहार है। रेडीमेड कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक से लेकर कार तक हर चीज में डिस्काउंट की धूम मची हूई है। लेडीज, मेंस और किड्स वियर के लगभग हर ब्रांड के कलेक्शन में भारी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


 

डेमो
बजट में महंगे से महंगे ब्रांड
मॉल्स के बड़े-बड़े शोरूम में सजे खूबसूरत कपड़ों को देखकर हर किसी का मन ललचाता है उनको खरीदने का, लेकिन प्राइस टैग देखकर मन को समझाने केसिवा कोई बहाना नहीं रहता। यह त्योहार और मौसम ब्रांड के शौकीन लोगों के लिए किसी सहालग से कम नहीं है। लगभग सभी नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड ने ऑफरों की जैसे झड़ी सी लगा दी है। कानपुर के रेव थ्री, जेड स्क्वायर व रेव मोती में तो ‘सेल फेस्टीवल’ चल रहा हो। कुछ ऐसा ही नजारा नवीन मार्केट, गुमटी नं.5, पीरोड, सीसामऊ से लेकर लालबंगला व काकादेव मार्केट का है। मॉल में इंटरनेशनल ब्रांड के कपड़ों में 50 प्रतिशत तक के डिस्काउंट से लेकर एक के साथ एक फ्री के कई दिलचस्प ऑफर मिल रहे हैं। कई बड़े स्टोर ने तो अपना स्टॉक खत्म करने केलिए 60 प्रतिशत तक का भी डिस्काउंट दिया है। ऐसा ही कुछ नजारा ब्रांडेड कॉस्मेटिक और फुटवियर का है।

 

डेमो
कार कंपनियां भी दे रहीं मनमोहक ऑफर
सेल बढ़ाने के लिए कार के शोरूम भी ग्राहकों के लिए मनमोहक ऑफर लेकर आए हैं। एक बड़े कार शोरूम की असिस्टेंट सेल्स मैनेजर रश्मि सिंह ने बताया कि ईद के मौके पर कंपनी अपने सभी ग्राहकों को हर कार पर 15 से 25 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, दूसरे शोरूम के सेल्स मैनेजर सनी सिंह ने बताया कि बारिश का सीजन सभी व्यापार के लिए कमजोर होता है लेकिन ईद के बहाने कार कंपनियों ने सेल बढ़ाने के लिए डिस्काउंट देकर रणनीति बनाई है। दामों में छूट देने से कार की सेल में इजाफा हुआ है।

 
विज्ञापन

डेमो
सावधान! कहीं ठग ना जाएं आप
मानसून ऑफर के नाम पर कई कंपनियां अपना रिजेक्टड और खराब माल भी बेच देती हैं। इसी तरह कई ब्रांड्स तो खास डिस्काउंट के लिए समानांतर परिधान तैयार करवाते हैं। जिनका लोगो तो वही होता है लेकिन क्वालिटी में जमीन-आसमान का अंतर होता है। एक बड़े रेडिमेड ब्रांड को तैयार करने वाले अर्पित अवस्थी ने बताया कि मानसून सेल का इंतजार लोगों को सालभर होता है। इसका फायदा जालसाज भी उठाते हैं। अगर वास्तव में ब्रांडेड लेबल का मजा सस्ते दामों में चाहिए तो अधिकृत शोरूम से ही खरीदारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें