फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला: पुलिस को चकमा देकर तीसरे आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Fri, 07 Jan 2022 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद एमएससी की छात्रा की हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी फतेहपुर निवासी रावेंद्र ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें फतेहपुर में खाक छान रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल रहा।  
विज्ञापन


रेलबाजार निवासी छात्रा (19) की 29 दिसंबर को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर साथी छात्र सोमनाथ गौतम व सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक आरोपी फतेहपुर निवासी रावेंद्र तब से फरार था। पुलिस की दो टीमें फतेहपुर में दबिशें दे रही थीं।

गुरुवार दोपहर रावेंद्र ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सरेंडर की सूचना पहले ही मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए फील्डिंग भी लगा ली थी, लेकिन वह हाथ में नहीं आया। 
विज्ञापन


एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रावेंद्र से विवेचक जेल में पूछताछ करेगा। उधर, सपा नेता डॉ. इमरान समेत अन्य सपाई पीड़ित परिजनों से मिले। उसके बाद एसीपी कैंट से मिलकर मामले में आरोपियों के खिलाफ सत से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें