पत्नी सरोज के साथ भाजपा के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल
- फोटो : amar ujala
भाजपा के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि यदि भाजपा टिकट देगी तो उनकी पत्नी सरोज प्रसाद बिल्हौर से चुनाव लड़ेंगी। वे गुरुवार को पत्नी के साथ पहुंचे थे। बताया कि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए क्षेत्रों में घूम-घूमकर जानकारियां जुटा रहे हैं।
सर्किट हाउस में उन्होंने बिल्हौर के लोगों से मुलाकात कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम चन्नी की सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। बृजलाल ने पुलिस सेवा के दौरान के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के कई किस्से बताए।
आरोप लगाया कि दोनों आपराधिक प्रवृति के लोगों को संरक्षण देने और मुकदमा खत्म करने का दबाव बनाते थे। इस दौरान सभासद राम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, चंद्रकांत शुक्ला, रमाकांत अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।