फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1989 का निकाय चुनाव: भैरोंघाट ने दी आवाज, गंगू दादा पहुंचो आज, बेहद रोचक है यह किस्सा

Wed, 12 Apr 2023 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एक दौर ऐसा भी था कि निकाय चुनाव में जहां सियासी बिसातें बिछती थीं, उन्हीं में हंसी-मजाक का भी महौल रहता था। वर्ष 1989 में जब 19 साल के बाद निकाय चुनाव हुआ था तो इसे उत्सव की तरह मनाया गया। ऐसा ही एक किस्सा गंगू पल्लेदार का भी है। इस चुनाव में पार्षद चुने गए मदनलाल भाटिया उन दिनों की याद करते बताते हैं कि सागर मार्केट के मालिक गंगा सागर गुप्ता चुनाव में बड़ी मदद करते थे।

विज्ञापन


कपड़े का पूरा थान बैनर के लिए प्रत्याशियों को दे देते। इस बार जब चुनाव हुआ तो वह खुद खड़े हो गए। उनसे मदद के लिए उम्मीद लगाए मायूस हुए तो एक हरकत की। वहीं रहने वाले गंगू पल्लेदार को चुनाव में खड़ा कर दिए। अब शहर के सारे पल्लेदार गंगू की तरफ हो गए। गंगू पल्लेदार के इस चुनाव में शहरियों को भी मौज आ गई। प्रचार के लिए जब गंगा सागर गुप्ता निकलते तो उनके पीछे गंगू पल्लेदार की भी टीम हुआ करती थी। उनके समर्थक नारा लगाते- ''भैंरोघाट ने दी आवाज, गंगू दादा पहुंचो आज''।

इसके बाद लोग ठहाका लगाते। चुनाव प्रचार के लिए निकलने के पहले गंगू भांग खाते। फिर दिन भर उसी मौज में रहकर प्रचार करते। आखिर में गंगू के लड़ने की वजह से गुप्ता का चुनाव खराब हो गया और दोनों हार गए। भाटिया बताते हैं कि वह दौर अजीब था। कटुता नहीं थी। हम लोग विरोधी उम्मीदवारों के घर भी प्रचार के लिए जाते थे। सब बड़ी मोहब्बत से मिले और खूब सम्मान देते। ढोल, ताशा, मंजीरा बजाते हुए प्रचार किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें