फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: किसान का बेटा बना यूट्यूब का स्टार, हासिल किया सिल्वर बटन, सवा तीन लाख से ज्यादा हैं सब्सक्राइबर

Wed, 12 Apr 2023 02:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सुरजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मन में अगर जज्बा कुछ कर दिखाने का हो तो कोई भी काम इतना कठिन नहीं है, जो आपको रोक सके। जिले के सुरजीत कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने मात्र एक वर्ष में ही यूट्यूब पर वीडियो बनाकर सिल्वर बटन हासिल कर ली है। उनके यूट्यूब चैनल पर सवा तीन लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। सिल्वर बटन मिलने के बाद लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं ।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव भटकुर्री निवासी किसान सुभाष चंद्र सक्सेना के पुत्र सुरजीत कुमार (26) उर्फ राज सक्सेना ग्रेटर नोएडा में ओप्पो कंपनी में नौकरी करते थे। कोविड-19 संक्रमण के दौरान वह अपने गांव वापस आ गए। उन्होंने यूट्यूब पर रजिस्ट्रेशन कर राजशार्ट 52 नाम से चैनल बनाया। जिस पर उन्होंने कॉमेडी, इमोशनल, भक्ति जैसी वीडियो बनाने शुरू किए। देखते ही देखते लोगों ने उनके चैनल को पसंद करना शुरू कर दिया। सिर्फ एक वर्ष में उन्होंने यूट्यूब पर सिल्वर बटन हासिल कर लिया। अब वह गोल्डन बटन पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में सुरजीत ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। मां गृहणीं। उन्होंने बीएससी तक पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिवार के लोगों ने काफी विरोध किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। तीन अप्रैल को जब उनका सिल्वर बटन आया तो परिवार के सभी लोगों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उन्होंने बताया कि जिले व आसपास के लोग उन को बधाई देने के लिए घर पर आ रहे हैं। वह अपने सभी दर्शकों का धन्यवाद देते हैं। जिनके प्यार से उनको सिल्वर बटन प्राप्त हुआ है। दर्शकों का प्यार ऐसे ही बना रहा तो जल्द गोल्डन बटन भी प्राप्त कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें